अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक- 16/12/2025 के तड़के पुलिस टीम द्वारा कटपतिया तिराहे सल्ट में चैकिंग के दौरान सराईखेत की तरफ से आ रही एक कार महिन्द्रा TUV-300 वाहन संख्या PB 65 AP-4342 जिसमे तीन व्यक्ति सवार थे, को चैक किया गया तो 13.695 kg अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्तों नीरज मेहरा उम्र 30 वर्ष S/O स्व0 दीवान सिंह मेहरा निवासी ग्राम- लूटा बड़, थाना रामनगर जिला नैनीताल, करुणा नन्दन उम्र 22 वर्ष S/O गिरिश चन्द्र निवासी देवीपुरा मालधन चौड न0-04 थाना रामनगर जिला नैनीताल व विशाल सिंह उम्र 25 वर्ष S/O स्व0 रामवीर सिंह निवासी चोरपानी शिवनगर वार्ड न0 20 रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-22/25 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। वाहन को सीज किया गया। अभियुक्त गांजा रुडौली गांव से रामनगर ले जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
कीमत- 3,42,375 रुपये है।
थाना सल्ट पुलिस टीम रहीं शामिल
1. अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार
2. हेड कांस्टेबल अरविन्द सिंह
3. कांस्टेबल विरेन्द्र पाल
4. कांस्टेबल गणेश पांडे
5. कांस्टेबल प्रमोद ध्यानी