Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की अनुकरणीय पहल, शहर में निकली जागरूकता बाईक रैली, जनमानस को दिया सुरक्षित यातायात नियमों का व्यापक संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में 36वें सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आज दिनांक: 19.01.2026 को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, नागरिकों में यातायात अनुशासन की भावना विकसित करने तथा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में जागरूकता बाईक रैली का आयोजन किया गया।

बाइक रैली का आयोजन

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाकर रघुनाथ सिटी मॉल से बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बाईक रैली रघुनाथ सिटी मॉल से प्रारंभ होकर मॉल रोड, टैक्सी स्टैंड, लिंक रोड, लोअर माल रोड, बेस तिराहा, करबला होते हुए पुनः रघुनाथ सिटी मॉल पर संपन्न हुई।

रैली के माध्यम से आम जनमानस को महत्वपूर्ण यातायात एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

1. दोपहिया वाहन चलाते समय मानक हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करने
2. चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का नियमित प्रयोग करने
3. तेज गति, लापरवाही एवं नशे की अवस्था में वाहन न चलाने
4. मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने
5. यातायात संकेतों, सड़क चिह्नों एवं नियमों का अक्षरशः पालन करने
6. गलत दिशा(Wrong side) में वाहन न चलाने एवं ओवरटेकिंग के नियमों का पालन करने
7. नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन न चलाने देने
8. पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने
9. दुर्घटना की स्थिति में घायलों को त्वरित सहायता पहुँचाने एवं मानवीय कर्तव्य निभाने का संदेश दिया गया
10. वाहनों के वैध दस्तावेज रखने हेतु जागरूक किया गया।

रहें मौजूद

इस दौरान गोपाल दत्त जोशी सीओ अल्मोड़ा, नरेन्द्र कुंवर सीएफओ अल्मोड़ा, रश्मि भट्ट एआरटीओ अल्मोड़ा, रमेश चन्द्र प्रतिसार निरीक्षक अल्मोड़ा, दरबान सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक यातायात, योगेश चन्द्र उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा, जानकी भण्डारी प्रभारी महिला कोतवाली, सुमित पाण्डे प्रभारी इंटरसेप्टर सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Exit mobile version