Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सामाजिक जागरूकता की दिशा में पुलिस की प्रभावी पहल, आमजन को जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

किया जागरूक

इसी क्रम में दिनांक 15.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक धरम सिंह द्वारा किरोली गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामवासियों को विभिन्न लाभप्रद विषयों (ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, नये कानून)पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। इस दौरान लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने व अपने परिवारजनों, आस पास के लोगों को भी नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया गया।

Exit mobile version