Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार में गांजा भरकर ले जा रहे 05 तस्करों को धर दबोचा, 11 लाख का 44.930 KG गांजा बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक- 15.01.2026 को एसओजी व सल्ट पुलिस टीम द्वारा कटपतिया तिराहे के पास चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर UK07-AX-8384 में सवार 05 युवकों के कब्जे से कुल 44.930 Kg गांजा बरामद किया गया। 05 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-05/26 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। कार को सीज किया गया। पूछताछ में बताया कि अभियुक्तगण गांजा मंगरु से काशीपुर की ओर ले जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. अंगद सिंह उम्र- 22 वर्ष पुत्र सतनाम सिंह निवासी कचनाल गाजी निकट उजाला अस्पताल काशीपुर ऊधमसिंहनगर
2. अमन जाटव  उम्र- 19 वर्ष पुत्र मानक चन्द्र निवासी आदर्श नगर अम्बेटर पार्क थाना कुण्डा जिला ऊधमसिंहनगर
3. अजीत सिंह उर्फ अज्जू उम्र- 21 वर्ष पुत्र परमजीत सिंह निवासी कचनाल गाजी पहाड़ी नियर उजाला अस्पताल काशीपुर ऊधमसिंहनगर
4. अजय सिंह उर्फ अज्जी उम्र- 24 वर्ष पुत्र मान सिंह निवासी वार्ड नं0- 01 रम्पुरा शांतिनगर कॉलोनी मानपुर ऊधमसिंहनगर
5. हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उम्र- 20 वर्ष पुत्र जसवीर सिंह निवासी रम्पुरा लाइन पार सरकारी स्कूल के पास काशीपुर ऊधमसिंहनगर
बरामदगी- 44.930 Kg गांजा बरामद।
कीमत- 11, 23, 350 रुपये।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. थानाध्यक्ष सल्ट उ0नि0 कश्मीर सिंह
2. अपर उ0नि0 लोमेश कुमार, थाना सल्ट
3. हेड कानि0 आरिफ हुसैन, थाना सल्ट
4. हेड कानि0 अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा
5. हेड कानि0 संजू कुमार, थाना सल्ट
6. कानि0 राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा

Exit mobile version