Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की खास पहल, ई-मोबाइल वैन से गाँव-गाँव पहुँचकर दी नए कानूनों की जानकारी





      

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके‌ के निर्देशन में जनपद में सचल न्यायालय (ई-मोबाइल वैन) के माध्यम से भारत सरकार द्वारा अधिनियमित नए कानूनों के संबंध में जनपद के कस्बा व दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तक उनके अधिकारों एवं सुरक्षा प्रावधानों की स्पष्ट और सटीक जानकारी देकर व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।


दी यह जानकारी


इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा ई-मोबाइल वैन (सचल न्यायालय टीम) के माध्यम से जनपद के सोमेश्वर, ताकुला, कोसी, द्वाराहाट, बग्वालीपोखर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों एवं विद्यालयों में पहुंचकर आमजन एवं स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा नए आपराधिक कानूनों —

भारतीय न्याय संहिता (2023), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (2023) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (2023) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संवाद स्थापित करते हुए लोगों की शंकाओं एवं समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया गया।

      

किया प्रेरित


पुलिस टीम ने बताया कि नए कानूनों के तहत नागरिकों को अधिक सुदृढ़ सुरक्षा, त्वरित न्याय प्रणाली एवं पारदर्शी प्रक्रिया का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त लोगों को कानूनों का पालन करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।


सचल न्यायालय (ई-मोबाइल वैन) टीम रहीं शामिल


1. अपर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह खाती

2. ⁠कानि0 वीरेन्द्र सिंह रिंगवाल

3. ⁠कानि0 सुमित कुमार

4. ⁠चालक कानि0 अजय जोशी

Exit mobile version