अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वालों, किरायेदारों एवं घरेलू सहायकों के अनिवार्य पुलिस सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 08.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में कोतवाली क्षेत्र में चलाये गये सत्यापन अभियान के दौरान 06 बाहरी व्यक्ति बिना पुलिस सत्यापन के निवास करते पाए गए। उक्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उनका पुलिस सत्यापन कराया गया। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अपने किरायेदारों, बाहरी मजदूरों, घरेलू सहायकों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। सत्यापन न कराने अथवा नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।