Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सत्यापन में लापरवाही बरतने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 04 मकान मालिकों पर हुई यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान जारी है।

सत्यापन अभियान

इसी क्रम में दिनांक 01.06.2025  को प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा ने पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले 04 मकान मालिक के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹35,000 रुपये का चालान किया गया।

Exit mobile version