Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लापरवाह चालक के विरुद्ध पुलिस ने की यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का लगातार चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस का चेकिंग अभियान

इसी क्रम में दिनांक 09.02.2025 को थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में प्रभारी चौकी भिकियासैण उ0नि0 संजय जोशी द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस चेकिंग के दौरान एक पिकअप चालक माल वाहन में 17 सवारी बैठा कर चलाता हुआ पाया गया। जिसके बाद चालक के विरुद्घ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कोर्ट चालान की कार्यवाही करते हुए डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। साथ ही सवारियों को अन्य वाहन से गन्तव्य को भेजा गया।

Exit mobile version