Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बस में क्षमता से अधिक बैठाई सवारी पुलिस ने चालक के विरुद्ध की यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक- 31.12.2024  को थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार, प्रभारी चौकी बग्वाली पोखर  हरविंदर सिंह द्वारा व एआरटीओ रानीखेत द्वारा परिवहन विभाग टीम के साथ गगास क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवर सवारी बैठाने पर बस चालक के  विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही चालकों को एल्कोमीटर से भी चेक किया जा रहा है। जिसमें बिना सीट बेल्ट,प्रेशर हार्न व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 17 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version