Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सड़कों पर उतरी पुलिस, किया जागरूक, व्यापारियों और युवाओं को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर





अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।


दी यह जानकारी


इसी क्रम में आज दिनांक 20.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में द्वाराहाट पुलिस द्वारा क्षेत्र में प्रभावी जनजागरूकता अभियान चलाते हुए आने-जाने वाले लोगों एवं बच्चों को साइबर अपराधों और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने आमजन को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए संदिग्ध कॉल, लिंक एवं ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी।‌ साथ ही “नशा मुक्त अभियान” के अंतर्गत युवाओं एवं बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 व मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी गोपनीय सूचना देने हेतु मानस हेल्प लाइन नम्बर 1933 पर संपर्क करने हेतु बताया गया।

Exit mobile version