Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चला पुलिस का डंडा, 04 चालकों के कटे चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।

पुलिस का अभियान

इसके लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को यातायात पुलिस ने लोधिया बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट के चार दोपहिया चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही जुर्माना वसूला गया। साथ चेतावनी भी दी गई।

Exit mobile version