Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का सत्यापन अभियान, 04 ठेकेदारों पर पर की इतने हजार रुपए की चालानी कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लगातार पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है। जिसमें लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में बीते कल दिनांक-01.09.2024 को थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में  थाना क्षेत्र के नाटाडोल, मोतियापाथर, गजार, शहर फाटक में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमें मजदूरों का सत्यापन ना करने पर चार ठेकेदारों का उत्तराखंड पुलिस एक्ट के अंतर्गत नगद 5000-5000 रुपए का चालान किया गया। कुल ₹20000 संयोजन वसूला गया।

Exit mobile version