Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का सत्यापन अभियान, एक ठेकेदार का काटा चालान, 40 मजदूरों का कराया सत्यापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है।

सत्यापन करवाना बेहद जरूरी

इसी क्रम में दिनांक 24.11.2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट क्षेत्र के ग्राम तामाढौंन, शैलपाटली, टिटरी, गवालबीना में किराएदार व मजदूरों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 40 किराएदार व मजदूरों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा सत्यापन के दौराने ठेकेदार गोपाल जोशी निवासी ग्राम वजना भीडापानी, मुक्तेश्वर जिला नैनीताल द्वारा बिना सत्यापन मजदूर रखने पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 5000/- रुपये का नकद चालान किया गया।

Exit mobile version