Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का सत्यापन अभियान, चेकिंग के दौरान 45 लोगों का किया सत्यापन, 05 बाहरी लोगो पर की चलानी कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 08.02.2026 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सत्यापन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 45 किरायेदारों व मजदूरों के सत्यापन किया गया। साथ ही बिना पुलिस सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले कुल 05 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। इसके अलावा लोगों को हिदायत दी गई कि किराएदारों व मजदूरों का सत्यापन अति शीघ्र करा लें। अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version