अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के थाना प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे Operation Crack Down Verification Drive अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वाले एवं किराएदारों आदि के सत्यापन किये जाने हेतु वृहद अभियान चलाये जाने के आदेश दिये है।
पुलिस का अभियान
इसी क्रम में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन मजदूर रखने वाले 01 ठेकेदार के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹5,000 रुपये का नगद चालान किया गया। साथ ही बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले कुल 25 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।
अल्मोड़ा: पुलिस का सत्यापन अभियान, 25 बाहरी व्यक्तियों पर कार्यवाही, 01 ठेकेदार का चालान