Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की सत्यापन मुहिम, घर-घर चला अभियान, लापरवाही बरतने वालों पर हुई कार्रवाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक द्वारा आज दिनांक 15.11.2025 को थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर लोगों को बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार व मजूदर न रखने हेतु जागरुक किया गया तथा सख्त हिदायत दी गई कि अपने मकान पर रखे गये किराएदार व मजदूरों का सत्यापन अति शीघ्र करा लें अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान बिना सत्यापन मजदूर/कर्मचारी रखने पर 01 ठेकेदार,01 होमस्टे मालिक, 01 कॉटेज मालिक के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए ₹5000-₹5000  की नगद चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹15,000 का चालान किया गय़ा। बिना सत्यापन फेरी लगा रहे 08 लोगों  के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

Exit mobile version