Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी विधानसभा सत्र और त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस का सत्यापन अभियान तेज, बिना सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार का चालान

​अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश‌न में आगामी विधानसभा सत्र और आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है।

पुलिस का अभियान

​इसी क्रम में, 24 अक्टूबर 2026 की सुबह सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में, चौकी चैंती प्रभारी उ.नि. धर्मेन्द्र कुमार व पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के जलना इलाके में विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जांच में पाया गया कि एक ठेकेदार द्वारा बिना पुलिस सत्यापन के मजदूरों को काम पर रखा गया था। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर पुलिस ने उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार का ₹5,000 का नकद चालान किया। साथ ही, जलना क्षेत्र में रह रहे अन्य बाहरी व्यक्तियों के दस्तावेजों और पुलिस सत्यापन की भी बारीकी से जांच की गई।
​

Exit mobile version