Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों के द्वार पंहुची पुलिस, जानी कुशलक्षेम, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत “ऑपरेशन भल छौ” व “सेवा पखवाड़ा अभियान”‌ के तहत एकल बुजुर्गो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये गये है।

वरिष्ठ नागरिकों से की मुलाकात

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक जानकी भण्डारी, कोतवाली महिला अल्मोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा “सेवा पखवाड़ा अभियान” के तहत दिनांक- 28.09.2025 को एकल बुजुर्गो व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य व कुशल क्षेम की जानकारी ली गयी। इस दौरान उनसे संवाद कर उनकी  समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी लेकर आश्वासन दिया कि कोतवाली महिला पुलिस की आवश्यकता या समस्या की स्थिति में उन्हें सहयोग देने हेतु तत्पर रहेगी। साथ ही उन्हें कोतवाली महिला का सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर डायल 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने निःसंकोच हेल्पलाइन नंबरो पर जानकारी दें, जिससे आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जा सके।      

Exit mobile version