Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने किया आगाह, साइबर ठगों से बचने के बताये उपाय

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

किया जागरूक

इसी क्रम में कल दिनांक 10/11/2025 को थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक द्वारा छड़ौजा लमगड़ा में रामलीला मंचन के दौरान उपस्थित स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों, महिलाओं,युवाओं, बच्चों को आधुनिक तरीकों से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसके साथ ही नशे के दुष्परिणामों से आगाह किया और नवीन कानून,महिला सुरक्षा,यातायात नियमों,उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साइबर हेल्पलाइन 1930,महिला हेल्पलाइन 1090 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Exit mobile version