Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लापता बुजुर्ग की खोजबीन के लिए पुलिस चला रहीं थीं सर्च अभियान, 03 दिन बाद इस हालत में मिले

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस टीम ने लापता बुजुर्ग को सकुशल बरामद किया है।

पुलिस ने सकुशल ढूंढा

दिनांक 24.03.2025 को सोमेश्वर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी उनके पिता जिनकी उम्र 80 वर्ष है जो भतनेश्वर मंदिर शिव महापुराण के लिये गये थे दिनांक 22.03.2025 को समय करीब 6.15 बजे सायं मंदिर से रात्रि विश्राम करने हेतु खत्ते के लिये निकले लेकिन नहीं पहुंचे। जिस पर थाना सोमेश्वर में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। जिसके बाद थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बुजुर्ग व्यक्ति की ढूंढ खोज के लिये सर्च अभियान शुरु किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं दिनांक 25.03.2025 को पुनः आस-पास के जंगलों में ढूंढ खोज शुरु की गयी तो भतनेश्वर मंदिर से दूसरी तरफ जंगल में लगभग 400 मीटर गहरी खाई में वृद्ध व्यक्ति गिरे हुए थे जिन्हे हल्की चोटें आई हुई थी। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत करते हुए गहरी खाई रेस्क्यू कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

रेस्क्यू टीम पुलिस टीम रहीं शामिल

1-थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह
2-हेड कानि0 जितेंद्र मेहता
3-कानि0 गोरखनाथ

Exit mobile version