Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सतर्क चेकिंग से पुलिस वर्ष एसओजी टीम को मिली कामयाबी, भारी मात्रा में चरस के साथ तस्कर आया गिरफ्त में

*एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का सिलसिला लगातार है जारी*

*अल्मोड़ा पुलिस के थाना द्वाराहाट व एसओजी टीम की सतर्क चेकिंग से मिली कामयाबी 1.482 किग्रा चरस के साथ 01 तस्कर की गिरफ्तारी*

*एसएसपी महोदय ने पुलिस टीम को 5 हजार के ईनाम से किया पुरस्कृत*

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नशे के सौदागरों के विरुद्ध लगातार पुलिस सख्त कार्यवाही कर रहीं हैं। साथ ही नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में आज दिनांक 26/09/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में थाना द्वाराहाट पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान बिनसर महादेव मंदिर गेट दूनागिरी रोड द्वाराहाट में पैदल आ रहे संदिग्ध व्यक्ति नारायण सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी पैली, चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा को चैक किया गया तो उसके कब्जे से 1.482 किलोग्राम चरस बरामद किया। जिसकी कीमत 1,48,200 रूपये बताई हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए, थाना द्वाराहाट में NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम को पुरस्कार की घोषणा
              
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अवैध चरस की बरामदगी कर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम को 5 हजार रुपये  के ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।

द्वाराहाट व एसओजी पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 हरविन्दर कुमार- थाना द्वाराहाट
2. हे0कानि0 राजेश कुमार- थाना द्वाराहाट
3. कानि0 नन्द किशोर- थाना द्वाराहाट
4. एसओजी कानि0 राजेश भट्ट- एसओजी अल्मोड़ा
5. एसओजी कानि0 परवेज अली- एसओजी अल्मोड़ा

Exit mobile version