Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की नशे के विरुद्ध मुहिम, जागरूकता सेशन से स्कूली बच्चें हो रहें जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के विरूद्ध अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में दिनांक 27.12.2024 को थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार ने कुमाऊं पब्लिक स्कूल द्वाराहाट में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित लगभग 350 छात्र-छात्राओं एवं 30 अध्यापकों  को विभिन्न विषयों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों की जानकारी दी। महिलाओं/बाल अपराधो से सम्बन्धित अपराध, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही नवीन कानूनों की जानकारी दी।

Exit mobile version