Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, देश और घर के जिम्मेदार नागरिक बनने के बताएं लेसन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना देघाट ने दिनांक 29.08.2025 को स्वयं राजकीय इण्टर कॉलेज स्याल्दे के स्कूली छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व अन्य स्कूली स्टॉफ को सड़क पर सुरक्षित चलने, यातायात नियमों का पालन करने के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही बाल अपराध, महिलाओं से संबंधित अपराध, नये क़ानून, नशा मुक्त जीवन और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारियां देकर जागरूक किया गया। इसके अलावा उपस्थित छात्र छात्राओं व स्टॉफ को हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098, आपदा हेल्पलाइन नम्बर-1070 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।

Exit mobile version