Site icon Khabribox

अल्मोड़ा पुलिस का जागरूकता अभियान: छात्रों को सिखाए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के गुर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत महिला कोतवाली की टीम ने बड़ेछीना स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक विशेष सत्र का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव, नशे के विरुद्ध जंग और जिम्मेदार नागरिकता की शपथ दिलाई गई।

साइबर अपराधों और ‘डिजिटल अरेस्ट’ से सावधान रहने की अपील

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला कोतवाली प्रभारी जानकी भंडारी ने छात्रों को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर खतरों के प्रति सचेत किया। उन्होंने मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला। जिसमें बताया कि फर्जी कॉल और डर दिखाकर की जाने वाली डिजिटल अरेस्टिंग की सच्चाई को समझें। अनजान कॉल्स पर ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स का सुरक्षित उपयोग और प्राइवेसी सेटिंग्स की जानकारी दी।

दी यह जानकारी

साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई। वहीं उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्टाफ को नशे से संबंधित किसी भी गोपनीय सूचना के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर- 1933 की जानकारी देते हुए आपातकालीन सहायता हेतु डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Exit mobile version