अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
दी यह जानकारी
इसी क्रम में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, थाना भतरौजखान के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक मोहन चन्द्रा द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों को साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्टिंग के संबंध में जनकारियां दी, तथा उनके साइबर क्राइम से संबंधित संदेहों/समस्याओं का समाधान किया गया। उपस्थित जनों को बताया कि आप अपने घरों व आस पास के लोगों को साइबर के बारे में जानकारी देकर, होने वाले साइबर ठगी से कैसे बचा सकते है। जिससे आप पुलिस और लोगों के मददगार बन सकते है। इसके साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर- 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।