Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का “नशामुक्त अभियान’’, नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे‌ के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में दिनांक 26/12/2024 को थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार ने नेतृत्व में अपर उ0नि0 मोहन चन्द्रा व हे0कानि0 रविन्द्र सिंह, कानि0 हरेंद्र तोमर द्वारा अटल उत्कृष्ट इण्टर कालेज, भौनखाल में उपस्थित लगभग 260 छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह किया और नशा न करने की प्रेरणा दी। इसके अलावा अन्य जानकारी भी दी।

Exit mobile version