Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की नई पहल”ऑपरेशन भल छौ”, बुजुर्गों के द्वार पंहुच जानी कुशलक्षेम, दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस टीम नई पहल “ऑपरेशन भल छौ” के तहत  एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों के द्वार पंहुच कर उनका हालचाल जान रहीं हैं।

हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी

इसी क्रम में दिनांक- 22.06.2025 को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में जाकर एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी ली गयी और समस्याओं का भी निस्तारण किया। साथ ही उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, थानो के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी दी। इसके अलावा हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Exit mobile version