Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों पर कार्रवाई, स्कॉर्पियो से हटवाई काली फिल्म






अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 


दी हिदायत


इसी क्रम में दिनांक 01.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में एसएसआई मीना आर्या मय पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक वाहन (स्कॉर्पियो) के शीशों पर काली फिल्म लगी पाई गई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल काली फिल्म हटवाते हुए वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा वाहन चालक को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन में अवैध रूप से काली फिल्म का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई।

Exit mobile version