अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है। साथ ही नशे के खिलाफ भी अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में आज दिनांक 04.06.2026 के तडके थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पुलिस चैक पोस्ट मर्चूला पर चेकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल संख्या- UK18 S 4596 को रोककर चैक किया गया। वाहन में सवार दो लोग (पुरूष व महिला) के कब्जे से 11.130 Kg अवैध गांजा बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों असीम उर्फ मुन्ना उम्र- 22 वर्ष पुत्र नन्हे निवासी- कुमाऊं कॉलोनी कचनालगाजी, काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर व सानिया कालरा उम्र 19 वर्ष पुत्री पवन कुमार निवासी- गड़ीनेगी, कुण्डा जिला ऊधम सिंह नगर गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0 FIR NO-12/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। मो0सा0 को सीज किया गया। बरामदगी- 11.130 Kg गांजा बरामद।
कीमत- 2,78,250/- रुपये।
थाना सल्ट पुलिस टीम रहीं शामिल
1. अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार
2. हेड कांस्टेबल हेमंत मनराल
3. कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार
4. महिला कांस्टेबल पुनीता पाठक