Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: SOG ने ₹2.51 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा: ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ मिशन के तहत नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

इसके तहत SOG टीम ने एक युवक को 8.39 ग्राम स्मैक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 2.51 लाख रुपये बताई जा रही है। SOG प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान 13 सितंबर को बेस तिराहे से होटल मैनेजमेंट की ओर जाने वाले मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 8.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान 25 वर्षीय राहुल (पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र), निवासी बेस अस्पताल कैंपस (सरकारी आवास), कोतवाली व जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21 NDPS Act (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला (FIR No. 95/2026) दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी यह स्मैक कहाँ से लाया था और किसे बेचने जा रहा था, इसके ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स’ खंगाले जा रहे हैं।

SOG पुलिस टीम
• ​अपर उपनिरीक्षक: नीरज सिंघल
• ​हेड कांस्टेबल: इरशाद उल्ला
• ​कांस्टेबल: राकेश खेतवाल

Exit mobile version