Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सोमेश्वर पुलिस ने एनआई एक्ट के वारंटी को किया गिरफ्तार


                                                         


   

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।

  

पुलिस की कार्यवाही


जिसमें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट अन्तर्गत धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त भगवत सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी लखनाडी, सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था। उक्त वारंटी अभियुक्त को आज दिनांक- 29.04.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Exit mobile version