Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, लाखों की कीमत के गांजे के साथ महिला समेत दो तस्करों को किया गिरफ्तार






अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” अभियान जारी है।


पुलिस की कार्यवाही


इसी क्रम में भतरौजखान पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक और एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.124 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.28 लाख रुपये आँकी गई है। जिसमें पुलिस चौकी भिकियासैण तिराहे पर एक मोटरसाइकिल (संख्या: UK06-U-1520) को रोका गया। तलाशी लेने पर युवक सरवन सिंह के पास से 1.644 किलो और महिला परमजीत कौर के पास से 3.480 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी ऊधमसिंहनगर जिले के निवासी हैं। सरवन सिंह (26 वर्ष): निवासी वार्ड नं. 1, मोहल्ला रम्पुरा, काशीपुर व परमजीत कौर (38 वर्ष): पत्नी स्व. सुरजीत सिंह, निवासी वार्ड नं. 1, मोहल्ला रम्पुरा, काशीपुर।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना भतरौजखान में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस अब अभियुक्तों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।


रहें शामिल


टीम में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के साथ हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार, कांस्टेबल रवि प्रताप और महिला कांस्टेबल साइन बानो शामिल रहें।

Exit mobile version