Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसआई ने सड़क पर मिले पर्स के स्वामी को खोजकर लौटाया पर्स

दिनांक 26.04.2023 को एस0एस0आई0 सतीश चन्द्र कापड़ी को सायं कालीन चेकिंग के दौरान होटल शिखर के पास सड़क पर एक पर्स मिला,जिसमें नगदी,एटीएम कार्ड, ड्राइविग लाइसेंस व अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे, ड्राइविग लाइसेंस में पर्स स्वामी का नाम व पता अंकित था।

पर्स, नगदी, एटीएम कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस सुपुर्द किया गया

      एसएसआई। द्वारा अंकित पते के आधार पर ग्राम प्रधान से सम्पर्क कर पर्स स्वामी का मोबाईल नंबर लेकर वार्ता की गई ।  जिसे शिखर तिराहे पर बुलाकर पर्स, नगदी, एटीएम कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस सुपुर्द किया गया।

पुलिस का जताया आभार

      नगदी व महत्वपूर्ण कागजात सकुशल पाकर पर्स स्वामी द्वारा अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।

Exit mobile version