Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस का ‘विलेज प्लान’, अब ग्राम प्रहरी बनेंगे गांवों के सुरक्षा कवच





अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।


दी यह जानकारी


इसी क्रम में दिनांक 20.04.2026 को थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्राम प्रहरियों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं OTP साझा करने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि वे इन जानकारियों को केवल स्वयं तक सीमित न रखें, बल्कि अपने-अपने गांवों में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें, जिससे साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। इसके अलावा, ग्राम प्रहरियों को नशे से संबंधित किसी भी गोपनीय सूचना को तत्काल पुलिस के साथ साझा करने हेतु प्रेरित किया गया। आमजन को भी सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर देने के लिए जागरूक किया गया।

Exit mobile version