Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डाक विभाग की ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता शुरू, 50,000 रुपये तक जीतने का शानदार मौका, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

अल्मोड़ा: डाक विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर ‘ढाई आखर अभियान’ (2026-27) पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

देखें तिथि

इस वर्ष इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय “एक चिट्ठी धरती माँ के नाम: प्रकृति की रक्षा मेरा वादा” रखा गया है। अधीक्षक डाकघर अल्मोड़ा मंडल ने जानकारी दी है कि यह प्रतियोगिता 1 अगस्त से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। इसके लिए प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिंदी, अंग्रेजी या अपनी स्थानीय/क्षेत्रीय भाषा में पत्र लिख सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित नियमों का पालन करते हुए नियत तिथि से पहले अपने पत्र नजदीकी डाकघर के माध्यम से भेज सकते हैं।

देखेंप्रतियोगिता के वर्ग और नियम

यह प्रतियोगिता दो आयु वर्ग और दो श्रेणियों (अन्तर्देशीय पत्र और लिफाफा वर्ग) में आयोजित की जा रही है।
• ​आयु वर्ग: 18 वर्ष से कम आयु और 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी।
• ​शब्द सीमा: लिफाफा वर्ग में ए-4 आकार के कागज पर पत्र 1,000 शब्दों से अधिक का नहीं होना चाहिए, जबकि अन्तर्देशीय पत्र कार्ड वर्ग में सीमा 500 शब्दों की है।
• ​विशेष निर्देश: प्रतियोगिता में केवल हस्तलिखित पत्र ही स्वीकार किए जाएंगे। अर्न्तदेशीय पत्र व लिफाफे नजदीकी डाकघरों से प्राप्त किए जा सकते हैं।

पुरस्कार राशि का विवरण

• ​राज्य स्तर: प्रत्येक वर्ग में प्रथम पुरस्कार के लिए 25,000 रुपये, द्वितीय के लिए 10,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार के लिए 5,000 रुपये दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर चयनित उत्कृष्ट पत्रों को राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन के लिए भेजा जाएगा।
• ​राष्ट्रीय स्तर: राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 10,000 रुपये प्रदान किया जाएगा।

Exit mobile version