Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डाक मंडल को इतने पुरस्कारों से किया गया सम्मानित, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के ग्रामीण डाक मंडल को सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

जानकारी के अनुसार ऋषिकेश में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डाक मंडल को उत्कृष्ट कार्य के लिए सात पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। डाक अधीक्षक आरके बिनवाल ने यह जानकारी दी। बताया जिसमे
📌📌📌डाक मंडल को ग्रामीण क्षेत्रों में डाक वितरण की बेहतर सेवाएं देने के लिए पहला पुरस्कार प्रदान किया गया।
📌📌📌विभागीय डाकघरों में डाक वितरण के लिए दूसरा पुरस्कार मिला।
📌📌📌ग्रामीण डाक जीवन बीमा में नए व्यवसाय अर्जन में द्वितीय पुरस्कार और डाक जीवन बीमा में नए व्यवसाय अर्जन में तृतीय पुरस्कार मिला।
📌📌📌डाकपाल विनोद तिवारी परिमंडल में डाक जीवन बीमा के तहत दस लाख 90 हजार की प्रीमियम आय अर्जित करने पर पहला, अभिकर्ता खष्टी बल्लभ को सर्वाधिक प्रीमियम आय अर्जन करने के लिए तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
📌📌📌अल्मोड़ा उत्तरी उपमंडल को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शीर्ष 10 उपमंडलों में स्थान मिला।

Exit mobile version