Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हड़ताल पर डाक सेवक, विभाग ने भेजे नोटिस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में अपनी मांगो को लेकर डाक सेवक हड़ताल पर है।

भेजा नोटिस

मिली जानकारी के अनुसार मांगों को लेकर गुरुवार को भी डाक सेवकों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। प्रधान डाकघर में डाक सेवकों ने सरकार व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद अब विभाग ने डाक सेवकों के खिलाफ नो वर्क नो पे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डाक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस समय जिले में 936 डाक सेवक सेवा दे रहे हैं। इसमें 475 कार्य कर रहे हैं। कुछ अवकाश पर है। इनकी सूची बनाई जा रही है। शेष अन्य को हड़ताल में माना जा रहा है। अवकाश पर चल रहे डाक सेवकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

Exit mobile version