Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डाक टिकट प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में डाक विभाग की ओर से नगर के एक होटल में डाक टिकट प्रदर्शनी अल्मोड़ा पैक्स का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने किया।

दो कवरों का किया उद्घाटन

इसके साथ ही दो कवरों का भी उद्घाटन किया गया। इसमें सूर्य मंदिर कटारमल और जागेश्वर मंदिर पर दो कवरों का उद्घाटन किया गया। डाक टिकट प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों ने डाक टिकटों के इतिहास के बारे में जाना। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर श्रीजेश बाबू एनटी सहायक पोस्टमास्टर जनरल हरेंद्र सिंह नेगी, डाक अधीक्षक आरके बिनवाल, भारतीय डाक सेवा अधिकारी सुभाष मीणा, सहायक अधीक्षक नेहा कुमारी, बीएम एस ऐरी, महेश प्रसाद, निरीक्षक सुमित फर्त्याल, डीएस पांगती, अनिल कुमार व्यास, दीपक गोस्वामी, विशाल साह, आलोक वर्मा, गिरीजाशंकर पांडे, टीएस बगड़वाल, एचएस कोरंगा, एचपी पंत, रवि मेहता, अंकित शर्मा, भूपाल मेहता, चंदन बोरा, दीपेश आर्या, पोस्टमाटर सीएस परगई, एसबी शुक्ला, अक्षया मेहरा, रुचिका भट्ट, अनामिका बिष्ट, हरिनंदन आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version