Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पोस्टर और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिया यह खास संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के भिकियासैंण महाविद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार यहां एनएसएस की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत पोस्टर और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने हाथों में मेहंदी लगाई और दूसरे विद्यार्थियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का खास संदेश दिया।

यह रहें विजेता

प्रतियोगिता में मेहंदी प्रतियोगिता में चंद्रा बिष्ट ने पहला, रंजना ने दूसरा और नंदनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में ऋतु, पूजा और मोनिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Exit mobile version