अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है।
सख्त मोड में प्रशासन
ऐसे में संभावित दावेदारों ने भी शहर को जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगा दिए है। जिस पर सार्वजनिक संपत्तियों में लगे पोस्टर बैनर का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए है।
दिए यह निर्देश
इस संबंध में एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा ने अधिशाषी अधिकारी नगर निगम को सार्वजनिक संपत्तियों में अनधिकृत रूप से पोस्टर, बैनर लगाने वाले समस्त छात्र प्रत्याशियों की पहचान कर तत्काल पोस्टर, बैनर को हटवाने के निर्देश दिए है। कहा कि सार्वजनिक सम्पत्तियों में चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, बैनर आदि लगाना लिंगदोह कमेटी के प्राविधानों के विरूद्ध है। उन्होंने नगर निगम के माध्यम से अनधिकृत रूप से लगे पोस्टर, बैनर आदि को हटवाते के लिए इसमें होने वाले व्यय भार की वसूली संबंधित प्रत्याशी से करना सुनिश्चत करें। यदि किसी प्रत्याशी द्वारा सूचना के बाद भी अनधिकृत रूप से सार्वजनिक सम्पत्तियों में पोस्टर, बैनर लगाये जाते है तो संबंधित के विरूद्ध उत्तराखंड लोक सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2003 अंतर्गत एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए।