Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पीएमश्री राइका हवालबाग में स्वतंत्रता दिवस पर निकली प्रभात फेरी, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

विद्यालय परिसर से हवालबाग बाजार तक निकाली प्रभात फेरी

इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के विद्यार्थियों एवं  शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल के नेतृत्व में विद्यालय परिसर से हवालबाग बाजार तक प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बारे में विस्तार से बताया और देश को आजाद करने हेतु जिन वीरों ने अपने प्राणों को न्योछावर किया उन सब को याद किया उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि वे आदर्श नागरिक बनकर देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।

किया यह आह्वान

इस अवसर पर उपस्थित एसएमसी अध्यक्ष रविंद्र सिंह  मुस्युनी ने  विद्यार्थियों से अच्छी आदतों का विकास कर देश के विकास में अपना योगदान देने को कहा। पीटीए अध्यक्षा गंगा देवी ने कहा कि हमें वीर सपूतों द्वारा दी गई आजादी को हर कीमत पर बरकरार रखना है।

प्रतियोगिता का आयोजन

इस अवसर पर एनसीसी के विद्यार्थियों ने कमलेश जोशी के नेतृत्व में परेड का भी आयोजन किया एवं निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में मानसी कनवाल ने प्रथम, रितिका आर्या ने द्वितीय एवं चांदनी आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में दिशा रानी ने प्रथम पल्लवी जोशी ने द्वितीय व जय मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम में मधन सिंह, टीडी भट्ट ,निर्मल कुमार पंत, प्रदीप सलाल,धन सिंह धौनी ,प्रमोद पांडे,कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगडवाल,सुनीता बोरा,भावना वर्मा,हिमांती टम्टा,नवीन वर्मा, रेखा आर्या ,तृप्ति बोरा, राकेश कुमार,दीवान राम और विक्रम उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता संजय पांडे ने किया।

Exit mobile version