Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बियरशिवा स्कूल के प्रसून जोशी ने पास की जेई एडवांस की परीक्षा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर के सरकार की आली निवासी प्रसून जोशी ने जेई एडवांस की परीक्षा में सफलता हासिल की है। नगर के बियरशिवा स्कूल से वर्ष 2022 में इंटर मीडिएट परीक्षा 93 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के बाद अपने अथक प्रयास से प्रसून ने परीक्षा उत्तीर्ण कर बड़ी सफलता हासिल की है।

प्रसून जोशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया

प्रसून के पिता गणेश चन्द्र कुमया वर्तमान में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, अल्मोड़ा में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जबकि माता लीला कुमया गृहणी हैं। बचपन से ही मेधावी रहे प्रसून ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व बियरशिवा स्कूल के स्टाफ को दिया है।

Exit mobile version