Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ​”दुआएं भी, प्यार भी”: सरहद पर तैनात जवानों के लिए महिला कल्याण संस्था ने भेजीं 3,000 राखियां, सेना अधिकारियों को सौंपी राखियां

​अल्मोड़ा: रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में महिला कल्याण संस्था ने हर वर्ष की अपनी परंपरा को निभाते हुए सरहद पर तैनात देश के वीर फौजी भाइयों के लिए 3,000 राखियां भेजी हैं।

भेजी राखियां

इस मौके पर संस्था की ओर से ये राखियां सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार एवं सूबेदार मेजर सतनाम सिंह को सौंपी गईं। सैन्य अधिकारियों ने संस्था की महिलाओं को आश्वस्त किया कि त्यौहार से पहले सभी राखियां सीमा पर तैनात जवानों तक सुरक्षित पहुंचा दी जाएंगी।

कीलंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना

राखियां सौंपने के दौरान महिला कल्याण संस्था ने फौजी भाइयों के नाम एक भावुक संदेश भी जारी किया। संस्था ने जवानों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना करते हुए कहा कि वे जिस मुस्तैदी से देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, उसके लिए पूरा देश उनका आभारी है।

रहें उपस्थित

इस मौके पर अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, सचिव पुष्पा सती, संरक्षक शांति शाह, प्रचार-प्रसार मंत्री ममता चौहान व संस्था की सभी सक्रिय महिला सदस्य उपस्थित रहें।

Exit mobile version