Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में प्री-पीएचडी काउंसिलिंग कल, वेबसाइट पर सूची जारी



अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (एसएसजे विवि) में प्री-पीएचडी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी गई है।


देखें वेबसाइट


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्वविद्यालय के शोध व प्रसार निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट के अनुसार, काउंसिलिंग प्रक्रिया 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। काउंसिलिंग संबंधित विभागों में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। चयनित अभ्यर्थियों को सबसे पहले हिंदी विभाग में निर्धारित शुल्क जमा करना होगा, जिसके बाद वे अपने संबंधित विभागों में उपस्थित होंगे। चयनित अभ्यर्थियों की सूची, आवश्यक निर्देश और विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ssju.ac.in पर अपलोड कर दी गई है।

​विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल अभ्यर्थियों को समय पर पहुँचने और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version