Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अप्रैल से शुरू होगा पूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर

अल्मोड़ा: सेना, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों में करियर बनाने का सपना देख रहे पूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए सुनहरा अवसर है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग द्वारा आगामी 6 अप्रैल से 31 मई 2026 तक एक विशेष ‘भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर हवालबाग स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित होगा।

चयन प्रक्रिया और तिथियां

​जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल (अ.प्रा.) ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक पात्रों का चयन 4 अप्रैल 2026 को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, चौघानपाटा (अल्मोड़ा) में किया जाएगा। अन्य जिलों के युवाओं का चयन उनके संबंधित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा किया जाएगा, जिन्हें 6 अप्रैल तक हवालबाग केंद्र पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 05962-232210 या 230246 पर संपर्क कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता

• ​आयु: 17.5 से 21 वर्ष।
• ​शैक्षिक योग्यता: हाईस्कूल (न्यूनतम 45% अंकों के साथ)। भारतीय मूल के गोरखा अभ्यर्थियों के लिए केवल 10वीं पास अनिवार्य है।
• ​शारीरिक मानक: वजन कम से कम 46 किग्रा और सीना 77-82 सेमी होना चाहिए।

​यह हो जरूरी दस्तावेज

​चयन के समय अभ्यर्थियों को अपने साथ ये दस्तावेज लाने होंगे।
• ​हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र।
• ​आधार कार्ड और 1 पासपोर्ट साइज फोटो।
• ​चिकित्सा प्रमाण पत्र (Medical Certificate)।
• ​पिता की डिस्चार्ज बुक और रिलेशन सर्टिफिकेट (पार्ट-2 ऑर्डर)।
• ​ई.सी.एच.एस. (ECHS) कार्ड।
• ​10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र।

Exit mobile version