Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खाना बनाते समय आग की चपेट में आई गर्भवती, बचाने आया पति भी झुलसा, भर्ती

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां भैसियाछाना ब्लॉक के बाड़ेछीना में एक गर्भवती आग की चपेट में आ गयी, जिसमें वह झुलस गयी । महिला को बचाने गया पति बूरी तरह झुलस गया।

अस्पताल में भर्ती-

जानकारी के अनुसार भैसियाछाना ब्लॉक के बाड़ेछीना निवासी हेमा देवी (25) पत्नी कैलाश सिंह शनिवार की देर शाम खाना बना रही थी। तभी स्टोव में पिन करते समय तेज आग की चपेट में महिला आ गई। जिस पर महिला का पति कैलाश उसे बचाने गया। लेकिन वह भी आग की चपेट में आ गया। जिसके बाद आस-पास के ग्रामीणों की मदद से पति पत्नी को जिला अस्पताल अल्मोड़ा ले लाया गया।

Exit mobile version