Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 22 मार्च को मेडिकल कॉलेज में होगा आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। आगामी 22 मार्च 2026 को होने वाली इस परीक्षा के सफल और पारदर्शी संचालन के लिए शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

​परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थी

​अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद अल्मोड़ा में परीक्षा के लिए सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर कुल 275 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और नकल विहीन बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

​पुख्ता सुरक्षा और सुविधाएं

​बैठक के दौरान एडीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र पर बुनियादी सुविधाओं में कोई कमी न रहे। मुख्य निर्देश निम्नलिखित हैं:
• ​सुरक्षा व्यवस्था: केंद्र पर शांति बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
• ​बुनियादी सुविधाएं: पेयजल, बिजली और बैठने की समुचित व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।
• ​गोपनीयता: परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने को कहा गया है।

रहें उपस्थित

​इस बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सीपी भैंसोड़ा, एसडीएम सदर संजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित और तहसीलदार ज्योति धपवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करने की हिदायत दी गई है।

Exit mobile version