Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विश्वविद्यालय में तेज हुई दीक्षांत समारोह की तैयारियां, शोभा यात्रा की हुई रिहर्सल


अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय में आगामी दीक्षांत समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं।

दीक्षांत समारोह

जिस पर इसी क्रम में विश्वविद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह की मुख्य आकर्षण रहने वाली ‘शोभा यात्रा’ की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने स्वयं आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। रिहर्सल के बाद कुलपति की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को समारोह को त्रुटिहीन और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी प्रभागों के प्रभारियों ने कुलपति को अपने-अपने विभागों की तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट सौंपी।

रहे मौजूद

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक प्रो. डीके भट्ट, परिसर निदेशक प्रो. पीएस बिष्ट सहित प्रो. एके नवीन, प्रो. हरीश जोशी, प्रो. शेखर चन्द्र जोशी, डॉ. एचआर कौशल, प्रो. रिजवाना सिद्धिकी और कुलानुशासक डॉ. दीपक सहित कई वरिष्ठ प्राध्यापक व अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version