Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, स्यालीधार ईवीएम गोदाम में FLC जांच जारी, डीएम अंशुल सिंह ने किया औचक निरीक्षण

​अल्मोड़ा: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।

किया निरीक्षण

इसी क्रम में स्यालीधार स्थित ईवीएम गोदाम में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने आज गोदाम पहुंचकर इस पूरी प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैलेट यूनिट (BU), कंट्रोल यूनिट (CU) और वीवीपैट (VVPAT) की तकनीकी जांच की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की प्रगति और आगे की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी प्रत्यक्ष रूप से मौजूद हैं। प्रशासन के अनुसार, प्रथम स्तरीय जांच चुनाव तैयारियों का एक बेहद महत्वपूर्ण चरण है। इसके जरिए मतदान में इस्तेमाल होने वाली मशीनों की तकनीकी कार्यप्रणाली और शुद्धता की कड़ी परीक्षा ली जाती है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि आगामी चुनावों में सभी उपकरण पूरी तरह सुरक्षित और सटीक ढंग से काम करें।

Exit mobile version