अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला लगने वाला है।
दी यह जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार यह अप्रेंटिसशिप मेला कल नौ जून को लगेगा। मेला सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें 5 वीं से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, डिग्रीधारक बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं। इसमें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की औद्योगिक इकाइयां प्रतिभाग करेंगी। बताया गया है कि इच्छुक प्रतिभागी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल और छायाप्रतियां, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट फोटो के साथ पंहुचे।